Thursday, May 10, 2007

Spiritual Hindi BookSpiritual Hindi Book

जिस तरह हम रास्ते पर सँभलकर चलते है, फिर सामनेवाला आदमी कितना भी बुरा हो और वह हम से टकराये और हमारा नुकसान करे, वह अलग बात है। लेकिन हमारा इरादा नुकसान पहुँचाने का नहीं होना चाहिए। अगर हम उसे नुकसान पहुँचाने जायें तो उसमें हमारा भी नुकसान होनेवाला है। अर्थात प्रत्येक टकराव में सदैव दोनों को ही नुकसान होता है। आप सामनेवाले को दुःख पहुँचायें उसी के साथ आपको भी, ओन द मूमेन्ट (उसी क्षण) दुःख पहुँचे बिना नहीं रहेगा। यही टकराव है।

इसिलए मैं ने उदाहरण दिया है कि रोड पर ट्रेफिक का धर्म क्या है कि टकराओगे तो मर जाओगे। टकराने में जोखिम है, इसिलए किसी के साथ मत टकराना। इसी प्रकार व्यवहारिक कार्या में भी मत टकराव टालिए।

संसार में और कुछ नहीं आता है, तो उसमें कोई हर्ज नहीं है, मगर ’एडजस्ट ’ होना तो आना ही चाहिए। सामनेवाला ’डिस्एडजस्ट ’ होता रहे और हमें एडजस्ट होना आता है, तो हमें कोई दुःख नहीं होगा। इसलिए सभी के साथ ’एडजस्टमेन्ट’ हो, वही सब से बड़ा धर्म है। इस काल में तो लोगों की प्रकृतियाँ भिन्न भिन्न होती है, इसिलए ’एडजस्ट’ हुए बगैर कैसे चलेगा?

हमने इस संसार की बहुत सूक्ष्म खोज की थी। अंतिम प्रकार की खोज के बाद हम यह सब बातें आपको बता रहे हैं। व्यवहार में कैसे रहना यह भी समझाते हैं और मोक्ष में कैसे जायें, यह भी बता रहे है। आपकी मुशिकलें किस तरह कम हों, यही हमारा ध्येय है।

यह जेब कटी, उसमें भूल किसकी? इनकी जेब नहीं कटी और आपकी ही क्यों कटी? आप दोनो में से अभी कौन भुगत रहा है ’भुगते उसी की भूल।’

’भुगते उसी की भूल’ यह सिद्धांत मोक्ष में ले जानेवाला है। यदि कोई पूछे कि मैं अपनी भूलें कैसे खोजूं? तो हम उसे बतायेगें कि ’तुम्हें जहाँ जहाँ भुगतना पड़ रहा है, वह तुम्हारी ही भूल है। तुम्हारी एसी क्या भूल हुई होगी कि ऐसे भूगतना पड़ रहा हैं, वह तुम्हें ढूँढ निकालना हैं।’ हमें तो सारा दिन ही भुगतना पड़ता है, इसलिए ढूँढ निकालना चाहिए कि हम से क्या क्या भूलें हुई है। हम अपनी ही भूलों से बंधे हैं। दूसरे लोगों ने हमें नहीं बांधा है। भूल सुधर गयी कि मुक्त हुए।

कुदरत के न्याय को समझोगे कि ’हुआ सो न्याय,’ तो आप इस संसार से मुक्त हो सकोगे। अगर कुदरत को जरा भी अन्यायी मानोगे तो आपका संसार में उलझने का कारण वह ही है। कुदरत को न्यायी मानना, उसी का नाम ज्ञान। ’जैसा है वैसा’ जानना, उसी का नाम ज्ञान और ’जैसा है वैसा’ नहीं जानना, उसी का नाम अज्ञान
’हुआ सो न्याय’ समझें तो संसार से पार हो जायें, ऐसा है। दुनिया में एक क्षण भी अन्याय होता नहीं है। न्याय ही हो रहा है। बुद्धि हमें फँसाती है कि यह न्याय कैसे कहलाये? इसिलए हम असली बात बताना चाहते हैं कि यह न्याय कुदरत का है और आप बुद्धि से अलग हो जाये। एक बार समझ लेने के बार हमें बुद्धि का कहा नहीं मानना चाहिए। हुआ सो ही न्याय।

No comments: